#भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए निरहुआ के प्रचार रथ पर प्रशासन ने लगाई रोक, ये है कारण#

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए प्रचार रथ से मेंहनगर में निकले तभी जिला प्रशासन ने उनके प्रचार रथ पर रोक लगा दिया। निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए निकले आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के प्रचार रथ पर प्रशासन ने रोक लगा दी। कारण की वाहन का न तो इंश्योरेंस था न तो वाहन चलने के स्थिति में थी। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी । इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिले की तीन नगर पालिकाओं व 13 नगर पंचायतों मेंं 160 मतदान केंद्र है। नगरीय निकाय चुनाव का मैदानी जंग शुरु हो गया है। भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा समेत तमाम निर्दली भी दमदारी से ताल ठोंक रहे हैं। चुनावी जंग में हर प्रत्याशी एक दूसरे से आगे निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए, अपनी नीतियों और अपना एजेंडा मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। वहीं सभी दल चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। शनिवार को सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए प्रचार रथ से मेंहनगर में निकले तभी जिला प्रशासन ने उनके प्रचार रथ पर रोक लगा दिया। प्रचार रथ का इंश्योरेंस नहीं था। वह चलने की हालत में नहीं था। जिसके कारण निरहुआ को किसी और के रथ पर सवार होकर प्रचार करना पड़ा, जो जिले में चर्चा का विषय है। इसी बीच जब मीडिया टीम ने सांसद साहेब के रथ की पड़ताल किया तो पता चला कि इनका रथ और सारथी मुंबई से चले थे लेकिन गाड़ी का न ही इन्श्योरेंस था और न ही गाड़ी सही हालत में थी जिसकी वजह से रथ को प्रचार की अनुमति नहीं मिली। रथ पर ब्रेक लगते ही मौका रहते ही दूसरे रथ पर सवार होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए जनता से खूब वोट मांगा और चुनाव में जीत के विश्वास के साथ वापस लौटे। रथ के चालक ने बताया कि वाहन गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी का है।