भारत जोड़ा यात्रा का राजस्थान में प्रवेश, राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट का हाथ पकड़कर किया सहरिया नृत्य

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम सवा सात बजे मध्यप्रदेश से राजस्थान सीमा में पहुंची। राजस्थान में झालावाड़ जिले के चंवली चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित डेढ़ दर्जन मंत्रियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने यात्रा की अगवानी की।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम सवा सात बजे मध्यप्रदेश से राजस्थान सीमा में पहुंची। राजस्थान में झालावाड़ जिले के चंवली चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित डेढ़ दर्जन मंत्रियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने यात्रा की अगवानी की। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यात्रा का झंडा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपा। इस मौके पर यात्रा के स्वागत में रखी गई सभा में सहरिया परिवारों ने मंच पर उनका पारंपरिक नृत्य किया। सहरियाओं को नृत्य करता देख राहुल भी खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने गहलोत व पायलट का हाथ पकड़कर नृत्य किया।