#आजमगढ़ पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, रैदोंपुर में सपा नेता विनीत राय के घर पर पहुंचे,राय बंधु ने किया स्वागत#




आजमगढ़।सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार दोपहर आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन से सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिपहले पूर्व मंत्री चंद्र देव यादव करैली, फिर रैदोंपुर सपा नेता विनीत राय के घर पर पहुंचे।अखिलेश यादव दोपहर में सबसे पहले पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव के करैली स्थित आवास पर आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। वहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।इसके बाद सपा सुप्रीमो का काफिला रैदोंपुर स्थित सपा नेता विनीत राय के घर पहुंचा। यहां राय बंधु परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया।जैसे ही अखिलेश यादव विनीत राय के आवास पर पहुंचे, उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सपा नेता विनीत राय और मनीष राय ने सपा बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।माहौल पूरी तरह सपा के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर हवालदार यादव, दुर्गा यादव, बृजभूषण राय, चंद्रभूषण राय, मनीष राय, विनीत राय, अमित राय, शुभम राय, शिवम् राय, कार्तिकेय राय, छोटू राय, धीरज राय, सुखसागर तिवारी समेत बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

