जीरो बजट कम लागत की जैविक खेती अपनाने पर जोर

- Advertisement -

जैविक किसान मेला का आयोजन

वाराणसी। स्थानीय न्यायपंचायत कठिराव महाबीर मन्दिर परिसर मे बाजार मे कृषि विभाग के खण्ड बड़ागाव द्वारा नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। जैविक उत्पाद के कई स्टाल किसानो द्वारा लगाएं गए। कृषि विभाग द्वारा किसानो के लिए चलाए जा रहे योजनाओ की जानकारी कृषि गोदाम प्रभारी बड़ागाव अशोक पाल ने दी। खण्ड कृषि अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने किसान का आय दूना करने के लिए जीरो बजट कम लागत की खेती जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया‌ जिससे किसान भाइयो का आय दूना लागत शून्य व स्वास्थ्य तथा पर्यावरण सूरक्षित रहेगा। मुख्य वक्ता कृषि विशेषज्ञ आनन्द प्रकाश सिंह ने बताया कि अनाज, फल सब्जियो की खेती मे जिन रासायनिक कीटनाशको का प्रयोग किया जा रहा है। वह मानव शरीर को नुकसान पहुंचाने और खाद्य श्रृंखला को जहरीला बनाने के लिए जिम्मेदार है‌। रासायनिक कीटनाशक के अंधाधुंध प्रयोग से फसल ही नही खेत की मिट्टी भी जहरीली हो रही है। जिससे खेती के लिए लाभदायक सूक्ष्म जीव किसान का मित्र केचूआ प्रभावित हो समाप्त हो रहे है‌। जिससे हमारी प्रकृति पर्यावरण एंव सम्पूर्ण प्राणी जगत पर घातक दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। जहर मुक्त खेती ऐसा माध्यम है जिससे मानव जीवन व भूमि जल वायु पर्यावरण को बचाया जा सकता है। जैविक फसलोत्पादन के लिए गोवंश आधारित जीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य ,घनजीवामृत संजीवक खाद,मटका खाद, बायोडायनामिक खाद, सींग खाद, फसल सुरक्षा के लिए नीम की पत्ती तथा गो मूत्र से बने जैविक कीटनाशक का प्रयोग किसान भाई अवश्य करे ।
बर्मी कम्पोष्ट विशेषज्ञ- प्रवीण श्रीवास्तव ने केचूआ खाद बनाने व प्रयोग करने का तरीके पर प्रकाश डालते हुए कहा इस खाद मे सभी पोषक तत्व मौजूद है जो फसल के लिए जरूरी है। सेवा प्रदाता प्रमुख अभिषेक सिंह सबका माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य दूबे,ग्राम प्रधान राजू व सम्मानित किसान भागीरथी यादव धन्यावाद ज्ञापन किया।
मेला व बैठक मे कृषि विभाग के अधिकारियो सहित सैकड़ो किसान भाई व महिला किसान प्रतिभाग किये रोहित सिंह व निशांत मिश्रा ने संचालन किया प्रमुख रूप से आदित्य दूबे भागीरथी यादव राजू प्रधान आनन्द प्रकाश सिंह दिनेश प्रताप सिंह अशोक पाल अभिषेक सिंह निशांत मिश्रा दिवाकर उपाध्याय प्रवीण श्रीवास्तव अजय गुप्ता अशोक पटेल आदि थे।