


ब्रेकिंग आजमगढ़: मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार! पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल!!
पूर्व की घटना: रिया पुत्री स्व0 पतिराज यादव निवासी ग्राम पियरोपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 27.10.2025 को समय 11:00 बजे उसके पिता पतिराज यादव जब दूध बेचने हेतु मुबारकपुर जा रहे थे, तभी ढकवां एवं मंझरिया के मध्य अज्ञात दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 460/2025 धारा 103(1)/351(3)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री शशि मौलि पाण्डेय द्वारा प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी ग्राम शिवपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 10.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पियरोपुर में स्थित अवधेश के घर से समय 07:45 बजे प्रातः वांछित अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है!!
