#1 जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस#

बलिया
रिपोर्टर अमित तिवारी

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हर साल के भांति इस साल भी 1 जून आचार्य चाणक्य का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया जाएगा उन्होंने बताया कि पूरे देश में 1 जून को आचार्य चाणक्य का सांकेतिक जन्म दिवस मानकर पिछले कई सालों से उस दिन को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया जाता है इस साल भी संगठन के द्वारा यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है उन्होंने ब्राह्मण बंधुओ से अपील किया कि आप सभी 1 जून को अपने घर के अपने गांव के अपने समाज के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का सम्मान करें घर पर भगवान की पूजा करें एवं शाम को दीप प्रज्वलन करें उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य ने जब देश में चारों तरफ धर्म अनाचार अत्याचार भ्रष्टाचार एवं सनातन संस्कृति तथा नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा था तब ऐसे में उनके द्वारा सनातन संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को बचाने के लिए नंद वंश का नाश करके चंद्रगुप्त को देश का सम्राट बनाने का काम किया गया उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक आज भी समाज को दिशा दिखा रहे हैं हम अपने बुजुर्गों का सम्मान करके आचार्य चाणक्य को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं तथा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं अपने पूर्वजों के प्रति सच्चा सम्मान प्रकट कर सकते हैं उन्होंने बताया कि 1 जून को पूरे देश में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सहित तमाम संगठन आचार्य चाणक्य को याद करते हुए इस दिन को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाते हैं