#बेल्थरा रोड विधायक हंसु राम यूपी के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बेल्थरा रोड में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग की#

खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है जहा बलिया जिले के बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा विधायक हंसु राम दिन शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से मुलाकात की।

बेल्थरा रोड विधानसभा में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग रखी।
बेल्थरा रोड विधायक हंसु राम अपने विधानसभा क्षेत्र की तमाम खराब जर्जर सड़को को पुननिर्माण,शिक्षा,पेयजल, बिजली कटौती,व किसानों की समस्या,जैसे तमाम मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा किए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से उनके 05-कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास राजधानी लखनऊ पर बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा के विधायक हंसू राम मिले।

बेल्थरा रोड में ट्रामा सेंटर बनाने, बरौली से बनकटवा मार्ग को लेकर शासन से स्वीकृति, विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य खराब सड़को के पुननिर्माण,शिक्षा,पेयजल एवं बेल्थरा रोड विधानसभा के उत्थान से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया।

लखनऊ से न्यूज़ 9 भारत संवाददाता मोहम्मद सूफियान की खास रिपोर्ट।👇