#Bihar Crime: मोबाइल में रील बना रहे युवक पर चाकू से हमला, 6 लड़कों पर गाली-गलौज का आरोप; एक ने किया हमला#

- Advertisement -

नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान पोखरा के समीप रविवार की दोपहर मोबाइल से इंस्‍टाग्राम रील बना रहे युवक को शरारती तत्व ने चाकू मारकर घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। घायल की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र के चकिया निवासी खलील अंसारी के पुत्र खालिद अंसारी के रूप में की गई।

बताया जाता है कि रविवार की दोपहर गांधी मैदान पोखरा पर खालिद रील्स बना रहा था। तभी आधा दर्जन की संख्या में युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध खालिद ने किया। तभी एक युवक ने चाकू निकल खालिद पर वार कर दिया।

बचाव करने में बांह पर लगा चाकू
खालिद ने बचाव किया तो चाकू खालिद के दोनों बांह में लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर सूचना पर नगर थाना की गश्त दल गांधी मैदान पहुंची और मामले की जांच कर खालिद की बाइक को थाना लेकर चली गई।

- Advertisement -

खालिद ने बताया कि चाकू मारने वाले महादेवा क्षेत्र के युवक थे। वह उनको पहचानता है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि युवक को कुछ लोगों ने चाकू मार दिया है, उसका इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।