#Delhi Crime: जामा मस्जिद इलाके में एक युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती#

राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रविवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में शख्स घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले, शनिवार सुबह तिलक नगर इलाके में दो शख्स को गोली मारी गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की पहचान दिग्विय उर्फ साजन और विकास उर्फ विकी के तौर पर की गई थी। दोनों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

अलीपुर में मां-बेटी को मारी गोली
इससे पहले, दिल्ली के ही अलीपुर इलाके में एक महिला और उसकी बेटी को गोली मार दी गई थी। इसमें भी दोनों घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह घटना संपत्ति विवाद को लेकर हो सकती है।