#Agra News: तीन महीने से लापता व्यापारी व परिवार के छह सदस्यों को पुलिस ने तलाशा, भाव नगर के फ्लैट में मिले सभी#

आगरा में ट्रांस यमुना से तीन महीने पहले दवा व्यापारी राजेश शर्मा दो करोड़ के कर्ज के चलते परिवार समेत शहर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने परिवार को भाव नगर गुजरात से बरामद कर लिया। मंगलवार को व्यापारी काे अपने साथ आगरा लेकर आई।
एक वर्ष पहले लिया था आगरा में मकान
मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले दवा व्यापाारी राजेश शर्मा ने ट्रांस यमुना में एक वर्ष पहले मकान लिया था। वह 15 जुलाई को नैनीताल घूमने गए थे। वहां से लौटने के बाद 23 अप्रैल से परिवार समेत गायब हो गया। पुलिस के अनुसार दवा व्यापारी ने बताया कि उन पर दो करोड़ रुपये कर्जा हो गया था। देनदार तकादा कर रहे थे। वह मकान बेचकर कर्ज चुकान का प्रयास कर रहे थे। उसके कागजात बैक में गिरवी होने के चलते मकान नहीं बिक रहा था। इसके चलते शहर छोड़ गए थे।

भाव नगर में लिया दो कमरों का फ्लैट
दवा व्यापारी ने बताया कि वह भाव नगर में दो कमरों के फ़्लैट में रह रहे थे। परिवार के सभी सदस्यों ने नए सिम ले लिए थे। वहां काम की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं किया।