#आजमगढ़ #सीओ सदर आस्था जायसवाल ने किया #थाना #निजामाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण#


निजामाबाद, #आजमगढ़।* क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल ने मंगलवार 17 जून 2026 को थाना निजामाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई का गहन जायजा लिया।सीओ सदर ने थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी व्यवस्था, भोजनालय, विवेचना कक्ष, बैरक तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान सीओ आस्था जायसवाल ने समस्त विवेचकों एवं पुलिस कर्मियों को ई-साक्ष्य ऐप, ई-समन, यक्ष ऐप, साइबर पोर्टल, सीईआईआर पोर्टल, 1090 एवं i-RAD ऐप समेत अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक के जरिए विवेचनाओं में पारदर्शिता व तेजी आएगी। साइबर अपराध व महिलाओं से जुड़े मामलों में इन पोर्टलों का अधिकतम उपयोग किया जाए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने थाने पर आने वाली जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।