#प्रयागराज में खूनी खेल: दोस्त ने चाकू मारकर की ड्राइवर की हत्या, चीख पुकार सुनकर मची सनसनी#

अटाला में शनिवार सुबह दोस्त ने चाकू मारकर ड्राइवर मोहम्मद सिराज की हत्या कर दी। घटना से मुहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपित मोहम्मद आयास की तलाश चल रही है।

बताया गया है कि सिराज मूलरूप से फतेहपुर के बिन्दकी का निवासी था। वह खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला मुहल्ले में गुफरान के में किराए पर कमरा लेकर बीवी और तीन बच्चे की साथ रहता था। वह प्राइवेट ड्राइवर था। उसकी मुहल्ले में रहने आयास से गहरी दोस्ती थी, साथ में उठना बैठना और खाना पीना भी होता था।

बताया गया है कि शनिवार सुबह दोनों एक साथ थे। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो आयास ने सिराज पर चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार मचने पर वह भाग गया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया।

एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता का कहना है कि दोस्त ने चाकू मारकर ड्राइवर की हत्या की है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े जाने पर हत्या का कारण साफ होगा।