#Meerut: महिला मित्र के साथ ‘ओयो’ वाले होटल पहुंचे चौकी प्रभारी, युवकों ने घेरकर पीट दिया, जानें क्या थी रंजिश#



सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी चौराहे के पास स्थित होटल में चौकी प्रभारी को कुछ युवकों ने महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने रोड पर लाकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक चौकी प्रभारी को छोड़कर भाग गए।

भूनी चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बपारसी की ओर होटल पैराडाइज है। बुधवार शाम करीब चार बजे भूनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सादी वर्दी में महिला मित्र के साथ होटल पहुंचे। स्थानीय युवकों ने यह देखा तो उन्होंने अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया। होटल में महिला के साथ चौकी प्रभारी के होने की जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई।
