प्रेस वार्ता कर शिवपाल ने भाजपा पर साधा निशाना…

REPORT – मोहम्मद आजाद चौधरी
PLACE – MAHOBA

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद पहुचे प्रसपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार को आढ़े हाथों लिया हैं…..भाजपा सरकार पर सीधे तौर निशाना साधते हुए शिवपाल ने बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है…..इसी के साथ ही उन्होनें प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण जल्द से जल्द किए जाने के बाद बेहतर दावेदारों की सूची तैयार कर विधानसभा चुनाव 2022 की रणभूमि में उतारे जाने की बात कही है…..

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है….इसी के साथ ही शिवपाल यादव ने प्रेसवार्ता कर केंद्र एवं प्रदेश में काबिज योगी सरकार पर जमकर हल्ला बोला है….बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी और महिला अपराध पर शिवपाल ने चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधा है…उन्होने बताया है की प्रदेश के सभी जिलों में रथयात्रा कर आगीमी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसपा द्वारा बेहतर प्रत्याशियों का चुनाव किया जा रहा है….एलांइज को लेकर किए गए सवाल पर उन्होने सपा पर भरोषा जाहिर करते हुए बेहतर विकल्प बताया है…उन्होने कहा है की हमारी प्रथम प्राथमिक्ता समाजवादी पार्टी है….जिसके साथ गठबंधन कर भाजपा के खिलाफ मजबूत दावेदारी पेश की जा सकती है….इस मौके पर प्रसपा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद लईक समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें……