#Meerut News Live: सीएम योगी बोले- आयुर्वेद का हमारे जीवन में बहुत महत्व#

सीएम योगी ने कहा- मेरठ भारत के इतिहास की धरती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ भारत के इतिहास की धरती है। महाभारत की धरती है। हस्तिनापुर ने महाभारत की नींव रखकर इतिहास रचा था। धर्म, कर्म, काम, मोक्ष इससे संबंधित जो है, वह इस ग्रंथ में हैं। कहा कि मेरठ क्रांति धरा है। अन्नदाता किसानों के पुरुषार्थ की धरा है।

उन्होंने कहा कि परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने नौ वर्ष के अंदर दुनिया में लंबी छलांग लगाई है, जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिन्होंने पहली बार परंपरागत चिकित्सा पद्धति को आयुष मंत्रालय बनाकर योग, आयुर्वेद आदि को लेकर मंत्रालय का गठन किया। आज 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। हर कस्बे, प्रांत, शहर में लोग योग की हर क्रिया से जुड़ते हैं। पीएम मोदी के प्रयासों का परिणाम आज हमारे सामने है।

सीएम योगी ने कहा कि इतने सारे आयुर्वेद के विशेषज आज एक मंच पर मौजूद हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है।
12:13 PM, 11-MAR-2023
सीसीएसयू में तीन दिवसीय अखिल भारतीय आयुर्वेद पर्व (महासम्मेलन) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुर्वेद का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि मानव चिकित्सा में आयुर्वेद का बहुत महत्व है।
12:07 PM, 11-MAR-2023
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीसीएसयू का जिक्र करते हुए जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीसीएसयू ने नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड लेकर पूरे विश्व में नाम रोशन किया है। उसी तरह आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी मेहनत करें और उपलब्धि हासिल करें।
12:05 PM, 11-MAR-2023
सीएम योगी ने कहा कि एक एमबीबीएस डॉक्टर को हॉस्पिटल चलाना मुश्किल होता है। लेकिन बीएमएस डॉक्टर आसानी से अपना क्लिनिक चला सकता है।
12:02 PM, 11-MAR-2023
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुर्वेद पूरे विश्व में छाने के तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को आगे बढ़ाने का कार्य जारी है।
11:54 AM, 11-MAR-2023
आयुष मंत्रालय में सचिव व पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेजा ने सभी का धन्यवाद किया। राजेश कोटेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद आगे बढ़ रहा है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिवादन किया। सीएम ने कहा कि मेरठ क्रांति कारी धरती है।
11:45 AM, 11-MAR-2023
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय अखिल भारतीय आयुर्वेद पर्व (महासम्मेलन) शुरू हो गया है। कुछ ही देर में सीएम योगी का भाषण शुरू होगा।
11:33 AM, 11-MAR-2023
सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सीसीएसयू के ऑडिटोरियम में पहुंच चुके हैं।
11:11 AM, 11-MAR-2023
मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीसीएसयू में भाजपा नेताओं से मुलाकात की।
11:07 AM, 11-MAR-2023
पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री से वकीलों ने की मिलने की कोशिश

मुख्यमंत्री और राज्यपाल का हेलीकॉप्टर जैसे ही पुलिस लाइन में उतरा तो वकीलों ने मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते उन्हें नहीं मिलने दिया। इस दौरान पुलिस लाइन में भाजपा के नेता ही मौजूद थे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री सिर्फ पांच मिनट रुके और सीधे सीसीएसयू के लिए निकल गए।
11:06 AM, 11-MAR-2023
सीएम योगी और राज्यपाल के मेरठ पहुंचने से पहले ही वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया था। वकीलों का आंबेडकर चौक पर हंगामा जारी है।
11:04 AM, 11-MAR-2023
गांजा बेचने का विरोध करने पर दो महिलाओं पर हमला

बागपत शहर की माता कॉलोनी में गांजा बेचने का विरोध करने पर गांजा तस्करों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गए। उधर, पुलिस ने शिकायत करने गई महिलाओं को कोतवाली में बैठा लिया। जिसके बाद माता कॉलोनी की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया।
11:01 AM, 11-MAR-2023
बिजनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिजनौर जनपद के स्योहारा में होली के रंग के जुलूस में हुरियारों द्वारा आपस में मारपीट करने व पुलिस द्वारा बीच-बचाव करने पर पुलिसकर्मियों से मारपीट, अभद्र व्यवहार व मुख्य मार्ग जाम करने और मस्जिदों पर जानबूझ कर रंग के गुब्बारे फेंकने के आरोप में कार्रवाई हुई है।

पुलिस ने कस्बा इंचार्ज रोबिन सिंह की तहरीर पर 11 नामजद व 20-25 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना के बाद से ही उपद्रवियों की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।
10:56 AM, 11-MAR-2023
मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकॉप्टर 10:52 मिनट पर पुलिस लाइन पहुंचा और 10:59 मिनट पर पुलिस लाइन से काफिला रवाना हो गया।
10:51 AM, 11-MAR-2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का काफिला पुलिस लाइन से रवाना हो गया है।