Emergency Landing at Lucknow Airport: पक्षी से टकराने के कारण लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ से कोलकाता जा रहा एयर एशिया का विमान रविवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर एशिया की फ्लाइट संख्या I5-319 ने अपने तय समय 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी ही थी कि अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया।सुरक्षा कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद यात्री डरे हुए हैं। इस बीच एयर लाइन प्रशासन पर लावरवाही बरतने के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। यात्रियों की शिकायत है कि कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर एशिया की फ्लाइट संख्या I5-319 में क्रू मेंबर सहित 180 की संख्या में लोग सवार थे।