स्काउट के बच्चों ने सीखा यातायात के नियम

सुलतानपुर जनपद में लगातार चलाए जाने वाले यातायात अभियान की कडी़ में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी यातायात अब्दुल सलाम के दिशा निर्देश में रोडवेज बस स्टाफ स्थिति यातायात उप निरीक्षक अनूप सिंह,परवेज़ अहमद के द्वारा स्काउट गाईड के छात्रों को यातायात नियमों का पालन कैसे किया जाए,दुर्घटनाओं को कम कैसे किया जाए,यात्रा पर निकलने से पहले क्या,क्या सावधानियों की आवश्यकताएं होती है,बगैर हेल्मेट,वाहन के कागजात के यात्रा नही करना चाहिए ,गति का निर्धारण आवश्यक है,आदि विषयों पर विस्तार से छात्रों को बताया गया,यातायात उप निरीक्षक अनूप सिंह व परवेज़ अहमद ने संयुक्त रूप से बताया की क्षेत्राधिकारी यातायात अब्दुल सलाम के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है,अभियान में हेल्मेट,वाहन के समस्त कागजात चार चक्का वाहन पर काली फिल्म नशे की हालत में वाहन चलाना इत्यादि कमियां मिलने पर कार्यवाई आवश्यक रूप से की जाएगी। news9 भारत के लिए स्वेता सिंह की खास रिपोर्ट