विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिवाला निषाद बस्ती की पेयजल समस्या का समाधान

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे शिलान्यासों के क्रम में आज वार्ड शिवाला की निषाद बस्ती में मिनी नलकूप के रिबोर कार्य का शिलान्यास किया गया।

विधायक ने वार्ड शिवाला में निषाद बस्ती में श्री रु 29.3 लाख की लागत से मिनी नलकूप रीबोर कार्य के शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मण साहनी से कराया। पार्षद राजेश यादव ‘चल्लू’ ने नारियल फोड़ कर पूजन सम्पन्न कराया।

निषाद समुदाय के सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। महीनों पुरानी पेयजल समस्या के निदान से सभी प्रसन्न हुए। लोगों ने हर हर महादेव के नारे लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

विधायक ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ अर्पित करके किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे शरद यादव, महेश गुप्ता, राजेश्वर मिश्रा, दीपक चौरासिया, अश्विनी चौरसिया, विक्रम निषाद, गौतम साहनी, किशन साहनी, गुड्डू साहनी, सोनू साहनी, विक्की साहनी, कन्हैया साहनी, संदीप साहनी, हनुमान साहनी, लक्ष्मी चाची, आशा देवी, विपिन यादव, बाटे सरदार, गोलू केशरी, बाबू यादव, गुड्डू यादव, आलोक यादव, सचिन सेठ, राजेन्द्र सोनकर, गोपाल प्रजापति, भैयालाल यादव, पालू यादव, मुरारी निषाद, शमीम, अयाज मुख्तार, नादिम, बबलू पाठक व अन्य।
News9भारत के लिए तौफीक खान की खास रिपोट