करहल पहुंच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जताई शोक संवेदना

नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि कहे जाने वाले जनपद मैनपुरी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाता दिनों दिन गहरा होता जा रहा है आये दिन जनपद वासियों के सुख दुख में पहुंच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता नेताजी के पदचिन्हों पर चलकर पूरे जनपद वासियों से अटूट सम्बन्ध रखने का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपनी विधानसभा क्षेत्र करहल पहुंचे हैं जहां नेताजी मुलायम सिंह यादव के बचपन से जुडे जैन परिवार के महेश चंद्र जैन भारतीय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है आज जैन परिवार के बीच पहुंच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शोक संवेदना जताई है एवं परिवारजनों को ढांढस बंधाया है

करहल नगर के बाजार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पैदल भ्रमण किया है इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं नगर वासियों का सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव की जीत का आभार भी जताया है

नेताजी मुलायम सिंह यादव के सहपाठी रहे रेलवे रिटायर्ड कर्मी रामसिंह वर्मा से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे आत्मीयता भरे अंदाज में मिले और वयोवृद्ध रामसिंह वर्मा के मुख से नेताजी के जीबन संस्मरण सुन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खासे प्रभावित दिखे बहरहाल अखिलेश यादव का जनपद वासियों के प्रति लगाव अब खासा गहराता जा रहा है

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल पर भाजपा को जमकर घेरा है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल पर कहा की समाजवादी पार्टी एवं व्यापारियों के दबाव के चलते प्रदेश सरकार घबरा गई है जिसके चलते जीएसटी छापामार कार्यवाही पर रोक लगाई है अन्य तमाम मुद्दों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा है आइए सुनते हैं उनकी जुबानी