लखनऊ में बन रही ‘दुनिया की सबेस बड़ी जलेबी’, वायरल वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए दुकान का पता

भारत में न तो मिठाईयों की कमी है और न मिठाई खाने वालों की। जलेबी एक ऐसी मिष्ठान है जो देश के हर हिस्सों में बनाई जाती है। सिर्फ नाम, रंग और बनाने का तरीका बदल जाता है। भारत के लोग जलेबी के इतने दिवाने हैं कि यहां जलेबी को राष्ट्रीय मिष्ठान कहा जाता है। चाश्नी में डूबी गर्म-गर्म जलेबियों का सुगंध ही लोगों को मुंह में पानी लाने के लिए काफी होती है।

अमूमन देश के हर हिस्सों में जलेबी का आकार एक सामान ही होती है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जलेबी का आकार देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, मुंशी पुलिया चौराहा नामक लखनऊ की एक गली की दुकान में एक विशाल आकार की जलेबी बनाई जा रहा है।