Himachal Election Results 2022 LIVE: हिमाचल में केवल आधे फीसद वोट पर खेल कर रही कांग्रेस, बहुमत का आंकड़ा किया पार

शिमला, आनलाइन डेस्क। Himachal Election Results 2022 LIVE: हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Election Results 2022) एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।