Bipasha Basu ने दिखाई बेटी देवी की पहली झलक, ​पापा करण की गोद में खेलती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनें हैं। बिपाशा की बेटी देवी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी। देवी के आने के बाद बिपाशा के घर में जमकर खुशियां मनाई जा रही हैं। फैंस ​बिपाशा और करण की बेटी की एक झलक पाने के बेताब हैं। ऐसे में बिपाशा ने फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है। उन्होंने अपनी बेटी देवी की तस्वीर पोस्ट की है। देवी की तस्वीर ​फैंस का दिल जीत रही है।
बिपाशा-करण ने दिखाई बेटी देवी की झलक
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी देवी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। दोनों बेटी को गोद में लिए खिड़की के पास खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करण ने बेटी को हाथ में पकड़ा हुआ है। वहीं बिपाशा अपनी लाडली परी को बेटी को निहारते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है बेटी के जन्म के बाद उनकी लाइफ खुशियों से भर गई है।