सेंट पीटर्स कॉलेज संगोष्ठी सिविल सोसायटी का सार्थक प्रयास:एडीजी राजीव कृष्ण

सेंट पीटर्स कॉलेज संगोष्ठी सिविल सोसायटी का सार्थक प्रयास:एडीजी राजीव कृष्ण

— कानूनों के प्रति युवा जागरूक बनें, साइबर क्राइम सतर्कता से रोका जाना संभव
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण से सिविल सोसायटी ऑफ आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और उनके द्वारा सेंट पीटर्स कॉलेज के स्‍टूडैंट्स के साथ किये गये सीधे संवाद को एक गंभीर और सार्थक कदम बताया। सिविल सोसायटी ने कहा कि उनका यह कदम अपने आप में ही महत्वपूर्ण है किन्तु इससे भी अधिक सार्थकता इसका अन्य के लिये प्रेरक होना है।
सिविल सोसायटी ऑफ आगरा की ओर से कहा गया कि कानूनों का होना जितना जरूरी है उससे कहीं अधिक उसके प्रति लोगों में जागरूकता कही आवश्यक है।अगर नागरिक कानून का अनुपालन अपना दायित्व समझने लगें तो कानून अनुपालन करवाने वाली एजेंसियों का काम कहीं सहज हो जाता है।सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सेंट पीटर्स कॉलेज में हुए कार्यक्रम के दौरान खींचे गये फोटोग्राफों की ‘स्‍मृति कोलाज शीट’ भी ए डी जी को भेंट की। स्कूल वर्ष 2022 मे अपना 175 वां स्थापना वर्ष मना रहा है, इसलिए यह यादगार बहुत अहम है।
ए डी जी श्री राजीव कृष्ण ने कहा कि समाज में लोगों का आचरण जितना कानूनों और अनुशासित होगा समाज उतनी ही तेजी के साथ प्रगति करेगा। उन्होंने युवाओं में कानूनों के प्रति जागरूकता लाये जाने के प्रयास को सामायिक आवश्यकता बताया।उन्‍होंने साइबर क्राइम को समाज के समक्ष नयी चुनौती बताते हुए सावधानी बरतने को आवश्यक बताया। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा की ओर से एडीजी महोदय के द्वारा सेंट पीटर्स कॉलेज में साइबर क्राइम संबधी सत्र के दौरान किये गये संवाद के दौरान गैजेट्स के उपयोग, पास बर्ड, साइबर प्रोटोकॉल और आई टी कानून में समाहित उन अंशों पर गहन जानकारी दी थी जो कि एक युवा के रूप में उनकी रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा हैं।
एडीजी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में सिविल सोसायटी के सर्वश्री डा शिरोमणि सिंह अध्यक्ष ,अनिल शर्मा जनरल सेक्रेटरी, फोटो जर्नलिस्ट असलम सलीमी एवं राजीव सक्‍सेना शामिल थे। एडीजी महोदय ने युवाओं और छात्रों को कानून और व्यवस्था के प्रति प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों आगे भी चलाते रहने की जरूरत बताया।