*सिंचाई विभाग के पूर्वांचल संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए गौरव सिंह*

*सिंचाई विभाग के पूर्वांचल संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए गौरव सिंह*

⚡लखनऊ। लखनऊ स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य मुख्यालय पर शुक्रवार को 45 वां द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न कराया गया, जिसमें साथ ही साथ प्रदेश का चुनाव भी कराया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव, महामंत्री मयंक कुमार सिंह, प्रदेश सचिव उमेश श्रीवास्तव, पूर्वांचल संगठन मंत्री गौरव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके पहले गौरव सिंह सिंचाई विभाग चंदौली के जनपद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उसके बाद सिंचाई विभाग के आज लखनऊ मुख्यालय पर हुए चुनाव में गौरव सिंह को पूर्वांचल का निर्विरोध संगठन मंत्री चुना गया। इस खबर से चंदौली व चंद्रप्रभा मुगलसराय के तमाम सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी कर्मचारी एक दूसरे को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराकर के बधाई व शुभकामनाएं दी। जिसमें चंदौली के दुर्गेश सिंह, रितेश तिवारी, मनोज त्रिपाठी, धीरज सिंह, श्याम लाल, अमरेश राय आदि लोग उपस्थित थे।
⚡क्लाउन टाइम्स “ब्रेकिंग न्यूज़” लखनऊ