मऊ में पुलिस मुठभेड़ में लूट का अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ. चिरैयाकोट के बड़हल पुलिया के पास से शुक्रवार की रात लूट के आरोपी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के ऊपर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

27 दिसंबर 21 को भटौली नहर के पटरी पर जन सेवा केंद्र के संचालक प्रदीप कुमार से पांच लुटेरे अमरजीत विश्वकर्मा, विकास राजभर, आलोक चौहान, नितेश यादव शेरू और रितेश यादव ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने जन सेवा केंद्र के संचालक से उसका बैग, दो लैपटॉप, चार्जर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 4000 नगद समेत अन्य सामान लूट लिया था।चार आरोपी को पुलिस पहले कर चुकी है गिरफ्तार

जिसमें से चार आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पांचवा आरोपी नितेश यादव उर्फ शेरू निवासी जहानागंज जनपद आजमगढ़ को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया