आजमगढ : सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

आजमगढ़ : सावन के पहले सोमवार को जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों मे जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। शहर के समीप स्थित भंवरनाथ मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई थी लगातार कतार बद्ध होकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करते रहे। यहां सोमवार का दिन होने की वजह से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया था। यहां जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। चौतरफा बोल बम के जयघोष से पूरा माहौल ही शिवमय हो गया है। भांग, बेलपत्र, धतुरा की मांग रही। जलाभिषेक के साथ इसका बहुत ही महत्व है। भंवरनाथ मंदिर पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। इधर से गुजरने वाले वाहनों के रूट चेंज रहे। इससे लोगों को परेशानियां भी हुईं।
सावन के पहले सोमवार को लेकर डीएम एसपी ने रविवार को ही भोलेनाथ का दर्शन कर तैयारियों का जायजा लिया था। सावन माह में सभी शिव मंदिरों की शोभा भी निराली है। सुबह से ही यहां श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कुल मिलाकर शिव मंदिर शिवमय हो गए हैं।