वृहद पौधारोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा :—- एसपी सिटी

सहारनपुर, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज पुलिस लाइन में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा की वृक्ष से केवल लकड़ी ही नहीं स्वस्थ रहने के लिए फल भी मिलता है। इसलिए अपने आसपास कम से कम एक या दो फलदार वृक्ष जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि वृहद पौधारोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकता है। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।