वैदिक मंत्रोचार के बीच 251 बटुकों के उपनयन संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

*मऊ सितला माता मंदिर*
*वैदिक* मंत्रोचार के बीच 251 बटुकों के उपनयन संस्कार में उमड़ा जनसैलाब*

*मऊ* जनपद के प्राचीन शीतला माता मन्दिर के प्रांगण में ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में उपनयन संस्कार आज सुबह 8 बजे से वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू जिसमें जनपद के 9 ब्लाकों के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अन्य जनपदों से कुल 251 बटुकों का उपनयन संस्कार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य मनोज मणि द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ जिसमें संगठन द्वारा प्रत्येक ब्रह्मचारी बटुक को कुशा आसन, पीताम्बर,खड़ाऊ पटरी, लेखन सामग्री , वस्त्र यज्ञोपवीत दिया गया था। कर्म काण्ड के दौरान आचार्य मनोज मणि द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोचार कर ब्रह्मचारी बटुकों से ब्रह्मचर्य का पालन करने का निर्देश देते हुए बताया गया कि हिन्दू सनातन धर्म में कुल 16 संस्कारो को बताया गया जिसमें यह उपनयन संस्कार 8वे क्रम में आता है हर व्यक्ति जन्म से शुद्र होता है जिसका उपनयन संस्कार करके उस व्यक्ति को ब्राह्मण वर्ण में समलित किया जाता हैं। भिक्षाटन के पश्चात् उपनयन संस्कार पूर्ण हुआ कार्यक्रम में आए मेहमानों को नाश्ता ,भोजन आदि का समुचित व्यवस्था की गई थी ।कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के संरक्षक जनपद के मशहूर शल्य चिकित्सक डा एस सी तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण विकास परिषद का यह प्रयास रहता है कि संस्कार युक्त समाज का निर्माण किया जाए क्योंकि आज वक़्त की भी यही मांग है ।बिना संस्कार के समाज में विकृति पैदा हो जाएगी आज उपनयन संस्कार के जरिए बटुकों को संयमित जीवन जीने की सीख दी जाती हैं जो उसे एक कुशल मानव बनने का मार्ग प्रस्त करेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि ब्रह्मण विकास परिषद एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका उद्देश्य समाज के वंचित लोगो का सर्वांगीण विकास कर समाज की मुख्य धारा में लाने का रहा है ।यह संगठन एक लम्बे अरसे से ब्राह्मण समाज के उन्नयन पर कार्य कर रहा हैं। कार्य क्रम में संगठन के संरक्षक रामजी उपाध्याय, मंत्री संजय कुमार तिवारी, अजय कुमार तिवारी, प्रणव चतुर्वेदी, विजय शंकर तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ मनोज कुमार उाध्याय, डॉ अरुण कुमार मिश्र, सतीश कुमार पाण्डेय, डॉ प्रशांत पांडेय,स्याम चौबे, अभिनव तिवारी, अमित पांडेय, मुन्ना पांडेय,सुजित तिवारी, अरंजय पांडेय, देवेन्द्र पांडेय, दीपक जी महराज साहित हजारों लोग मौजूद रहे। *न्यूज 9 भारत से अमित तिवारी की खास रिपोर्ट*