संस्था की मासिक बैठक संपन्न,अनाथ बच्चों को चिन्हित कर गोद लेकर पढा़येगी-

गाजीपुर: सामाजिक संस्था रुलर डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन की मासिक बैठक संस्था के मार्गदर्शक व राष्ट्रपति पुरस्कृत देवभूषण बनमाली जी की अध्यक्षता में गाजीपुर लंका के पास एक निजी होटल में शुक्रवार को आहूत की गई।जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य गण मौजूद रहे।इस बैठक में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।जिसमें कार्यकारिणी के सदस्य अनाथ बच्चों को गोद लेकर पढायेगें। निर्धन परिवार के बच्चों की शादी में आर्थिक मदद करेंगे। तथा जल संरक्षण एवं संवर्धन के मुद्दे पर सभी पदाधिकारी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।बैठक में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने बताया कि यह गर्मियों का मौसम चल रहा है गांवों और बस्तियों में बहुत से हैंडपंप खराब होने की वजह से बंद पड़े हुए हैं।बहुतों का जलस्तर नीचे चले जाने की वजह से बंद पड़े हैं।अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास आर्थिक तंगी की वजह से खुद का हैंडपंप नही लगवा पा रहे है। ऐसे घरों को व स्थानों को चिन्हित कर संस्था खुद हैंडपंप लगवाने का कार्य करेगी।और खराब तथा बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराकर उन्हें सुचारू रूप से चलाने का कार्य करेगी।संस्था प्रबंधक अरविंद कुमार यादव बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य अपने अपने क्षेत्रों से जुड़ी ऐसी समस्याओं को चिन्हित कर बतायेगे,ताकि उस पर कार्य कर लोगों की मदद की जा सके। संस्था में कुछ नए पदाधिकारियों का भी मनोनयन हुआ जिसमें संस्था के उपाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र यादव,डॉक्टर संजय यादव,विजय शंकर यादव को चुना गया। उप सचिव के पद पर नीतीश कुमार यादव व डॉ चंदन यादव मनोनीत हुए। मनोनीत सभी पदाधिकारियों को संस्था प्रबंधक अरविंद कुमार यादव मनोनयन पत्र देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने संस्था के मार्गदर्शक व राष्ट्रपति पुरस्कृत देवभूषण बनमाली का पैर छूकर आशिर्वाद प्राप्त किया। वनमाली जी ने सभी नामित पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्था के प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी राहुल सिंह,उपसचिव बच्चा यादव,उपाध्यक्ष अजीत यादव,प्रधानाचार्य मुन्ना सिंह यादव,डॉ चंदन,विधिक सलाहकार विनोद कुमार यादव सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।