#मानवीय पहल: पुलिस की मदद से समय पर परीक्षा केंद्र पहुँची महिला अभ्यर्थी, GGIC जमुड़ी की बजाय पहुंच गई थी GGIC रैदोपुर#

आजमगढ़। यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल का सराहनीय उदाहरण सामने आया। रविवार को आयोजित परीक्षा की द्वितीय पाली में एक महिला अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने में पुलिस ने मदद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पीआरबी 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह ने यह सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार एक महिला अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र को लेकर असमंजस में थीं, जिसके कारण उन्हें समय से केंद्र तक पहुँचने में कठिनाई हो रही थी।
स्थिति को समझते हुए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए अभ्यर्थी को राजकीय इंटर कॉलेज रैदोपुर से उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी, सठियांव (थाना मुबारकपुर) तक सुरक्षित पहुँचाया। पुलिस की इस मदद से अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुँचकर द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल हो सकीं।