


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने शुक्रवार को मुंडा स्थित अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व हर वर्ष पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता, प्रेम और समृद्धि लेकर आता है। उन्होंने जनपदवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह में नरेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, सतेन्द्र राय, मंजू सरोज, अरविंद जायसवाल, आजाद अरिमर्दन, विनोद राय, माला द्विवेदी, जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र, प्रेम प्रकाश राय, टीपू सिंह, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, नन्हकूराम सरोज, रामपाल सिंह, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, अवनीश मिश्रा, आनंद सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, सत्यप्रकाश पाण्डेय, शशिकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, धनन्जर राय, मुन्ना, बाबूराम चौहान, आशुतोष पाठक, शैलेन्द्र अग्रवाल, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, धर्मवीर चौहान, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, अजय मौर्य, मुन्सी निषाद, दीपक मौर्य और विशाल श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

