#मीरजापुर में मोबाइल टावर पर चढ़े हिस्ट्रीशीटर ने पारिवारिक कारणों से फांसी का फंदा लगाकर दी जान#

 कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जुनैद ने पारिवारिक कारणों से शुक्रवार की रात 11 बजे नगर के दुल्हन पैलेस के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। जानकारी पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जुनैद को फंदे से नीचे उतरवा कर मेडिकल कॉलेज के मंडलीय अस्पताल में ले गई जहां उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि जुनैद का परिवार से कुछ मन मुटाव चल रहा था। उसका आरोप है कि उसको कोई सम्मान नहीं दे रहा है । इससे वह दुखी है। रात करीब साढ़े दस बजे अपने मोहल्ले के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

मोहल्ले के लोग उसे समझा रहे थे लेकिन नीचे नहीं उतर रहा था। पुलिस उसको समझा बूझकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच वह रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां देखने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि जुनैद कटरा कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था।

कुछ दिन पहले एक बार और मोबाइल टावर पर चढ़ा था। बता रहा था कि घर में उसे सम्मान नहीं दिया जा रहा है, काफी दुखी है। यह दूसरी बार टावर पर चढ़ा था। इस दौरान उसने फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई। इसके खिलाफ कई मुकदमे हैं।