#UP: वाराणसी में तीन लाख पौधरोपण…टूट गया चीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 350 बीघा जमीन पर हरियाली; CM करेंगे सम्मानित#



UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व में गोद लिए गांव डोमरी एक मार्च को इतिहास रचा गया। इस दिन 20 हजार लोग एक साथ पौधरोपण किए। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से करीब एक घंटे तक 350 बीघा जमीन पर चला। लगभग तीन लाख पौधे रोपे गए। यह कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बीते शनिवार को मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के साथ निरीक्षण कर तैयारियां देखीं थीं। पौधरोपण के बाद सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका प्रस्तुतिकरण देखेंगे। इसके बाद रविवार को मेयर ने बताया कि पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ से आह्वान किया था। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड उसकी अभियान की बानगी है। खबर लिखे जाने तक दो लाख 35 हजार पौधरोपण किए जा चुके थे।

