


बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के निवासी डिलीवरी बॉय ने मंगलवार रात बारादरी थाने के गेट पर खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक नशे की हालत में मिला। वह थाने में खड़ी अपनी बाइक न मिलने से आहत था।बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रात दस बजे फतेहगंज पश्चिमी निवासी 32 वर्षीय अक्षय कुमार कश्यप थाने के गेट पर आया। उसके हाथ में पेट्रोल भरी बोतल थी। उसने तेल अपने ऊपर उड़ेला और खुद को आग लगा ली। आग की लपटें देखकर पहरे पर खड़े पुलिसकर्मी व अन्य स्टाफ ने किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया।

