#यूपीआई के माध्यम से अंजान व्यक्ति द्वार फ्राड की गयी 10,000/- रु0 कुल धनराशि (दस हजार रुपये ) रुपये थाना दक्षिण टोला साइबर पुलिस टीम द्वारा वापस कराया गया–#

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आंनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए यूपीआई के माध्यम से अंजान व्यक्ति द्वार फ्राड की गयी 10000/- रु0 कुल धनराशि (दस हजार रुपये) पीडित विद्यांशु गौतम निवासी बैजापुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ । आवेदक के कुल धनराशि 10,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक प्रयास कर उनके खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना दक्षिम टोला के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।