


महिलाओं से संवाद किया, अधिकारी और कर्मचारी ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

अबुल कैश फैजी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी मंगलवार को रानी की सराय ब्लाक का पहला दौरा हुआ। रानी की सराय खंड विकास अधिकारी राज किशोर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
ने सभागार में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और समूह सखी बैंक सखी से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाएं को हर महिला तक पहुंचाने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को आदेशित किया और कहां की हर महिला को सरकार की जो योजना है उन तक पहुंचे
और उन्होंने जागरुक करते हुए महिलाओं को कहा कि बाल विवाह रोकथाम के लिए आप लोग कि हम भूमिका रहेगी आपके अगर पास पड़ोस में भी कोई बाल विवाह कर रहा है तो उन्हें रोके और उन्हें जागरूक करें
चारू चौधरी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए राज्य महिला आयोग प्रतिबद्ध है।

बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है अगर हमारे देश की महिला सशक्त और जागरूक होगी तो हमारा देश मजबूत होगा
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजकिशोर सिंह सहित ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित समूह की महिला मौजूद रहे। कई लोगों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। उन्होंने चारू चौधरी के कार्यों की सराहना की।
