#मोबाइल ने उजाड़ दी दुनिया, पति ने नहीं की मांग पूरी तो पत्नी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, अनाथ हो गया मासूम।#



मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आज के डिजिटल युग में एक मोबाइल फोन किसी की जिंदगी छीन सकता है, इसका सबसे दर्दनाक उदाहरण मीरापुर के ग्राम खेड़ी सराय में देखने को मिला। एक छोटे से मोबाइल की जिद ने न केवल एक सुहागन का सिंदूर पोंछ दिया, बल्कि एक दो साल के मासूम बच्चे के सिर से ममता का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया। जिस मोबाइल से लोग अपनों को जोड़ते हैं, उसी की मांग पूरी न होने पर एक पत्नी ने मौत का रास्ता चुनकर हंसता-खेलता संसार उजाड़ दिया।ग्राम खेड़ी सराय निवासी आशीष करीब डेढ़ माह पहले अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए ओडिशा गया था। वह वहां कपड़ों की फेरी लगाकर खून-पसीना एक कर रहा था ताकि गांव में बैठी पत्नी राधिका और बेटे वंश को खुश रख सके।

