


जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अब वर्ष 2023 के बाद उत्तीर्ण होने वाले UG, PG और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों को प्लास्टिक कोटेड डिग्रियां प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कदम उपाधियों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और छेड़छाड़ से मुक्त बनाने के लिए उठाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इन डिग्रियों में विशेष गुप्त कोड होगा, जिससे सत्यापन आसान होगा और फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी।

