#मोबाइल डेटा-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, क्या देखती थीं तीनों बहनें? ट्रिपल सुसाइड केस से नई टेंशन में पैरेंट्स#

 दहेज में चार लाख रुपये की मांग को लेकर हड़हार पंचायत के भोलाडीह गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया। रविवार को हुई मारपीट के बाद महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इलाज के क्रम में बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतका शंभू यादव की पत्नी बबीता देवी (23) थीं।

घटना को लेकर मृतका के पिता, झुनझुनिया निवासी पप्पू यादव ने दहेज हत्या का आरोप अपने बहुशंकीय आरोपितों पर लगाया है। मृतका के पति शंभू यादव और ससुर रितेश यादव सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई। पुलिस ने पति शंभू यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

पिता पप्पू यादव ने बताया कि बबीता का प्रेम विवाह 2018 में शंभू यादव से हुआ था। शादी के बाद ससुरालवालों ने चार लाख रुपये के दहेज की मांग शुरू कर दी थी। इस दौरान कई बार मारपीट की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी। रविवार को सभी आरोपितों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की।

जख्मी अवस्था में बबीता को पति सोमवार को कटोरिया बाजार स्थित जगदम्बा क्लीनिक ले गए। वहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। देवघर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार शाम बबीता ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के स्वजन देवघर पहुंचे और शव को लेकर कटोरिया थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वजन बताते हैं कि बबीता की दो संतानें हैं—सुमित (चार वर्ष) और सृष्टि (तीन वर्ष)। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता पप्पू यादव, मां संजू देवी और अन्य परिवारजन रो-रोकर बेहाल हैं। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि फरार अन्य आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।