#कांग्रेस पार्टी ने लगाया प्रशासन पर सभा की अनुमति न देने का आरोप#

बरेली रिपोर्ट

कांग्रेस पार्टी ने लगाया प्रशासन पर सभा की अनुमति न देने का आरोप

बरेली, 11 जनवरी 2026

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने सरकार के इशारे पर जानबूझकर सीतापुर के माननीय सांसद श्री राकेश राठौर जी की सभा की अनुमति नहीं दी। यह सभा रिठौरा कसबे में आयोजित की जानी थी, जिसमें साहू-राठौर समाज द्वारा सांसद राकेश राठौर जी को संबोधित किया जाना था।

पंडित राज शर्मा ने कहा, “जिस प्रदेश में जनता द्वारा चुने गए सांसद को सभा करने का अधिकार नहीं है, वहाँ आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सभा की अनुमति न देना सीधे तौर पर साहू-राठौर समाज का अपमान है।”

उन्होंने आगे कहा, “यदि प्रशासन हिटलरशाही रवैया अपनाएगा तो कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। देश में हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है और एक निर्वाचित सांसद को सभा करने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है।”

कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन के इस फैसले की निंदा की है और मांग की है कि सभा की अनुमति तुरंत दी जाए।