


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तय समय पर हो पाएंगे या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बन गई है। चुनाव से पहले आरक्षण की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पंचायत चुनाव टलने की संभावना जताई जा रही है। खास तौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर आयोग के गठन में देरी सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आई है।

