#बरेली में अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन ने बांटे कंबल, दिया एकता का संदेश#

रिपोर्ट-सुमित श्रीवास्तव
संवाददाता बरेली।

सद्भाव की मिसाल

बरेली में अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन ने बांटे कंबल, दिया एकता का संदेश

​बरेली। भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बरेली में मानवता और आपसी भाईचारे की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

​ मदद का कोई धर्म नहीं होता: शारिक अब्बासी

​कार्यक्रम के दौरान बरेली के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर देते हुए कहा, “हम बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं। हमारी मदद के दरवाजे हर जरूरतमंद के लिए खुले हैं, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। इंसानियत की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है।”
​वरिष्ठ जन रहे मौजूद

​कंबल वितरण का यह आयोजन दरगाह दाना वली सरकार के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस नेक कार्य में कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे
​अब्दुल वाजिद (मुतावल्ली, दरगाह दाना वली सरकार)
​गुललन खान (सचिव)
​वसी वारसी (मीडिया प्रभारी)
​मोहम्मद तारिक, वसीम अहमद और आमिर अर्सलान अब्बासी।

​ एकता और सेवा का मुख्य उद्देश्य

​संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी ने संगठन के लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य केवल सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और विश्वास का माहौल पैदा करना है। उन्होंने समाज के अन्य वर्गों से भी आगे आकर गरीबों की सेवा करने की अपील की।