


रानी की सराय पी एच सी पर आज मंगलवार को दोपहर दो बजे विदाई एवं मिलन समारोह का आयोजन रानी कि सराय के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी कैप्टन डॉक्टर मनीष तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ डॉक्टर एन आर वर्मा एवं डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आलेंदर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुशील मौर्य एवं डॉक्टर कविता सिंह के द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत्ति ए एन एम व सी एच ओ को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । अंत में डॉ अजय जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डॉक्टर नदीम ,डॉक्टर अब्दुल्ला खान, डॉक्टर नूर सबा, डॉक्टर विनोद , डॉक्टर सलमान फैजी एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं क्षेत्र की आशा बहुऐं भी उपस्थित रही हैं।
