#UP Crime: आजमगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या, रात में विवाद के बाद पीट- पीटकर मार डाला; पुलिस कर रही पूछताछ#



आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी मठिया गांव में शुक्रवार की रात पति-पत्नी में घरेलू विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

