


*उ प्र खेत व ग्रामीण मजदूर सभा -मऊ*
मऊ
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने छिछोरे करौदी में पानी निकासी के लिए नाली खड़ंजे का निर्माण व माइक्रोफाइनेंस द्वारा कर्ज वसूली में मनमानी, बिजली बिल की माफ़ी तथा बकाया मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर रतनपुरा ब्लाक पर किया धरना प्रदर्शन. मुख्य मंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र ब्लॉक अधिकारी को सौंपा।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सत्ता में आई योगी सरकार में गरीबों के हक अधिकार पर लगातार हमले हो रहे हैं। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से तंग परेशान महिलाओं का उत्पीड़नऔर पलायन हो रहा है। जगह-जगह आत्महत्याओं का भी समाचार आ रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है महिलाओं के बलात्कार हत्या की घटना आम बात हो गई है।अपराधियों का मनोबल आसमान पर है कहीं भी थानों में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है।
लोगों को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला संयोजक राम नवल ने कहा कि रतनपुरा ब्लाक के ग्राम सभाओं में पानी निकासी की समस्या आम बात हो गई है छिछोर करौदी, गुलौरी, बीबीपुर में बार-बार ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद भी गूंगे बहरे ब्लॉक अधिकारी लोगों की समस्या को हल नहीं कर रहें है. बीबीपुर में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी के भुगतान को लेकर मजदूर आज भी परेशान है।पूरे ब्लॉक क्षेत्र में समूह के कर्ज व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से गरीब ग्रामीण परेशान है। मोदी योगी सरकार बड़े कॉर्पोरेट गानों का लाखों का कर्ज़ बड़े आसानी से माफ कर रही है लेकिन देश के किसानों, गरीबों, महिलाओं के कर्ज माफी में हिल वाली कर रही है। यह सरकार कॉरपोरेट पूंजी पतियों की सरकार है जहां गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है।


धरना को प्रमुख रूप से भाकपा के नेता कामरेड लल्लन सिंह, उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता दीनानाथ मौर्य ने भी संबोधित किया।सभा अध्यक्षता कामरेड राम शबद व संचालन कामरेड ओम प्रकाश ने किया।
धरना में प्रमुख रूप से लाल बचन, राम भवन, महेंद्र रमाकांत, धनवंती, रीता,मीणा,लक्ष्य, रीता,मनसा, रंभा,पूजा पूनम, सीता, रतनी,उर्मिला,देवंती,कुंती,,विद्यावती,कमली सोनम, सुमित्रा,अंजलि,पुष्पा पूनम,सुमन,फुलेश्वरी, सीता तारा, यशोदा, दुलारी, मंगरी, माया, द्रौपदी, कलावती रामनाथी, सुमंती, धनवती, आदि शामिल रहे।
