#फर्जी न्यूज पोर्टल से सियासी संग्राम! भाजपा पूर्व विधायक वंदना सिंह पर अभद्र टिप्पणी — न्यूज संचालक पर मुकदमा दर्ज#



आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित भाजपा नेता और पूर्व विधायक वंदना सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी ने सियासत में भूचाल ला दिया है। फेसबुक पर फर्जी न्यूज पोर्टल ‘N.N.I.24 न्यूज’ चलाने वाले संचालक पर रौनापार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता सुनील सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आनंद गौड़, निवासी छपरा सुलतानपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ़, उक्त फर्जी पेज का संचालन करता है। इसी पेज पर शेख ओसामा रफत नामक युवक ने भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और जनभावनाएं भड़कने का खतरा है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के खिलाफ प्रशासन सख्त — जांच में जुटी पुलिस टीम।
