#UP: यूपी के मंत्री बोले- दिल्ली विस्फोट इंटेलीजेंस फेलियर नहीं… दोषियों को पाताल से निकालकर सजा दिलाई जाएगी#



गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंचे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का गोंडा सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। दिल्ली धमाके के बाद यूपी से जुड़ रहे तारों पर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इंटेलिजेंस कहीं पर फेल नहीं हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। जिसने भी दुस्साहस किया है, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। अगर वह पाताल में भी होगा तो उसे निकालकर सजा दिलाई जाएगी।
वहीं, बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा, यह एग्जिट पोल नहीं, ‘इजेक्ट पोल’ है। 14 नवंबर को जब मतगणना होगी तो यह साफ हो जाएगा कि एनडीए को जनता ने भारी बहुमत दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
