#समस्तीपुर में फंदे से लटका मिला कपल का शव, इलाके में सनसनी#

 उजियारपुर थाना के महिसारी गांव के वार्ड 8 में एक किशोर और किशोरी का शव सड़क किनारे एक तूइन के पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष अजित कुमार पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।

बताया गया कि अल सुबह निकले लोगों ने बथनाहा बाध में एक युगल का शव पेड़ से लटकता देखा। हल्ला होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।