#फिल्मों से राजनीति तक रवि किशन नंबर वन: अब मिला फिल्मफेयर अवार्ड, जनसेवा में ‘सांसद रत्न’से भी गए थे नवाजे#



फिल्म जगत और राजनीति दोनों ही क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुके गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने एक बार फिर अपने अद्भुत व्यक्तित्व और बहुमुखी प्रतिभा से देशभर में गोरखपुर का नाम रोशन किया है। गुजरात में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में रवि किशन को फिल्म ‘लापता लेडीज’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान दिया गया।
केवल सिनेमा में ही नहीं, बल्कि जनसेवा के क्षेत्र में भी रवि किशन शुक्ला की उपलब्धियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन्हें ‘सांसद रत्न पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया , जो संसद में उत्कृष्ट कार्य और लोकहित में निरंतर सक्रियता के लिए दिया जाता है।

