#जन शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस नंबर वन — प्रदेश स्तर पर हासिल किया पहला स्थान#

जन शिकायतों के निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस नंबर वन — प्रदेश स्तर पर हासिल किया पहला स्थान
उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर की गई राज्य स्तरीय समीक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। आईजीआरएस पोर्टल पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर जनपद आजमगढ़ को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से प्रतिमाह की जाती है, जिसमें जिलों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग तय होती है।
सितंबर 2025 में आजमगढ़ पुलिस ने शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
सिर्फ जनपद स्तर पर ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ जिले के 18 थानों को भी थानेवार रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है — जो पुलिस की कार्यकुशलता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।
यह रैंकिंग शासन द्वारा फरियादियों के फीडबैक और शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता के आधार पर तय की जाती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व और एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की गई है।
इस उपलब्धि से जहां आम जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है, वहीं उच्चाधिकारियों ने भी आजमगढ़ पुलिस की सराहना की है।
आजमगढ़ पुलिस की यह उपलब्धि न केवल जनपद के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा भी — कि जब नीयत सेवा की हो, तो सिस्टम भी बदलता दिखता है।